ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

डिफू में बदमाशों ने लड़की की गोली मारकर हत्या की

डिफू के लमडिंग इलाके में अज्ञात बदमाशों ने एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक लड़की की पहचान हुकुरी तिसोपी के रूप में हुई है।

घटना के बारे में पुलिस द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार लड़की का मूल घर डकमका थाना अंतर्गत डेनगांव बिवार में है। लेकिन, एक महीने पहले मृतक तिसोपी सबसे बड़ी और छोटी बहनों की शिक्षा के लिए डिफू के आरलोंगलांग्स में आकर रहने लगी थी।

बीती रात अज्ञात हमलावर दीवार तोड़कर उसके घर में घुस आए। उसे नजदीक से गोली मार दी। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना के संदर्भ में पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *