ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कुश्ती प्रतियोगिता कर मतदाताओं को जागरूक किया, विजेताओं को प्रमाण पत्र दिए

जिला प्रशासन एवं खेल विभाग के सौजन्य से मतदाता जागरुकता अभियान के तहत जनपदस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन श्रीसत्यनारायण सिंह खेल विकास संस्थान कछवां में आयोजित हुआ। प्रतियोगिता का शुभारम्भ पूर्व राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी पन्नालाल ने किया।

कुश्ती प्रतियोगिता में 47 खिलाडियों के प्रतिभाग किया। 48 किग्रा. भारवर्ग में धर्मजीत यादव, 55 किग्रा. में लाखन यादव, 60 किग्रा. में महेश कुमार, 65 किग्रा. संदीप यादव. 70 किग्रा. में नीरज पाल, 74 किग्रा. में प्रशान्त उपाध्याय, 79 किग्रा. में रोहन यादव प्रथम रहे। निर्णायक की भूमिका रामनरेश यादव, रविश कुमार, दीपू भोगी, जितेन्द्र कुमार यादव, रमेश यादव, तुषार धीर आदि ने निभाई। प्रतियोगिता में विजेता, उपविजेता को मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। साथ ही निर्णायकों को भी प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

क्रीड़ा अधिकारी भानु प्रसाद ने बताया कि दो मई को सुबह साढ़े छह बजे से जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के मध्य कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *