ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नगर पंचायत कुरुद में तालाबों की स्थिति बदहाल

नगर पंचायत कुरुद में स्थित तालाबों के संरक्षण को लेकर उचित कार्य नहीं किए जा रहे हैं। यही कारण है कि अधिकांश तालाबों की स्थिति बद से बदत्तर होती जा रही है। कई तालाब जलकुंभी से पट गए हैं। सौंदर्यीकरण का कार्य भी अधूरा है। नगर पंचायत के रहवासियों ने तालाबों को संवारने की मांग की है।

वर्षा के जल को रोक कर रखने के लिए तालाब काफी महत्वपूर्ण है। इससे हैंडपंप एवं बोर का जलस्तर बढ़ता है। 80 के दशक के पहले लोग तालाबों का पानी पीने एवं नहाने के लिए उपयोग करते थे, पशु पक्षी और इंसान भी यहां आकर पानी पीते थे। तालाब इंसानों के लिए आज भी जीवनदायिनी साबित हो रहा है। अभी भी तालाबों का उपयोग पशुधन एवं समुदायों के लिए पानी का उपयोग किया जाता है, लेकिन वर्तमान में तालाबों की दुर्दशा होती जा रही है।

जानकारी के अनुसार नगर पंचायत कुरुद- के रिकार्ड में आज भी 13 तालाब स्थित है जिसमें से 10 तालाबों का ही उपयोग हो रहा है। दो तालाब अपनी दुर्दशा पर आंसु बहा रहे हैं। रामसागर तालाब नगर का सबसे बड़ा तालाब है । उक्त तालाब से लगा हुआ मरहीडबरी तालाब तीन-चार सालों से जलकुंभी से अटा पड़ा है। दोनों तालाबों की अनदेखा की जा रही है। न ही पिंचिंग कार्य के लिए राशि मंगाया है। ना ही सौंदर्यीकरण कार्य हो रहा है। डबरी तालाब जलकुंभी से पूरी तरह पट चुका है। नगर पंचायत कुरुद के नेता प्रतिपक्ष भानू चंद्राकर ने कहा कि सतापक्ष द्वारा तालाबों के संरक्षण को लेकर उचित कार्य नहीं किया जा रहा है। भले ही कुरूद- नगर पंचायत के रिकार्ड में आज भी 13 तालाब स्थित है जिसमें से 10 तालाबों का उपयोग हो रहा है। दो तालाबों का नगर पंचायत में कांग्रेस की सत्ता परिवर्तन के बाद राजनीतिक भेंट चढ़ गया। तालाबों के संरक्षण की दिशा में कार्य होना चाहिए। संजय साहू, गोकुलेश सिन्हा ने कहा तालाबों को संवारने के लिए नगर पंचायत को पहल करनी चाहिए।

नगर पंचायत के सभी तालाबों को भरा गया

नगर पंचायत कुरुद के जल प्रभारी भूपेन्द्र साहू ने बताया कि नगर के सभी तालाबों को पानी भरने के लिए कर्मचारी रात दिन भिड़े थे। लगभग सभी तालाबों में पानी भर गया है। नहर अचानक बंद होने के कारण एक, दो ,तालाब में पानी कम भर पाया है। फिर भी पानी कम नहीं पड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

नगर पंचायत कुरुद में 13 तालाब

जलसन तालाब, राम सागर, मरही डबरी, मातापुना, धोबनी तालाब, दानी तालाब, वृंदावन सरोवर, बाबा तालाब, पचरीपार तालाब, नया तालाब, पैठू तालाब, लक्ष्मण सागर तालाब और संजय सागर तालाब है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *