ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जबलपुर में जानकारी आई सामने, एनवीडीए द्वारा आरबीसी में पांच की जगह दस क्युमेक पानी छोड़ा जा रहा

गर्मी आते ही शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट को लेकर समस्या खड़ी हो रही है। इस मामले में मध्यप्रदेश की संस्कारधानी का भी बुरा हाल है। ऐसे में सामने आया है कि जल की कमी को दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कार्य कुछ दिनों पूर्व ही संपन्न किया है

दरअसल, पेयजल संकट समस्या के निदान के लिए कलेक्टर दीपक सक्सेना ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए थे। जिसके तारतम्य में एनवीडीए के अधिकारियों ने राइट बैंक कैनाल में 21 अप्रैल से 10 क्यूमेक पानी छोड़ना आरंभ कर दिया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले इसमें 5 क्यूमेक पानी छोड़ा जाता था। जिसके चलते पानी की कमी न सिर्फ शहरी क्षेत्र में आ रही थी, बल्कि जबलपुर के ग्रामीण इलाकों में भी पानी की कमी हो गई थी। अब पानी का उपयोग कर रहे नगर निगम जबलपुर को जल सप्लाई में कोई दिक्कत नहीं हो रही है । साथ ही यह पानी हिरन नदी में जाता है, जिससे सिहोरा के आसपास के क्षेत्र रिचार्ज होते हैं और हरगढ़ तथा सिहोरा आदि क्षेत्रों में पानी की समस्या का समाधान हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *