ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

महिलाओं के खाते में आज जमा होगी महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त

छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त आज बुधवार को जारी की जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इसकी लिए पूरी तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश की 70 लाख 12 हजार से ज्यादा महिलाओं के खाते में करीब 655 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगी होने के कारण इस बार कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं रखा गया है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में महतारी वंदन योजना की शुरुआत 10 मार्च से हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना की शुरुआत की थी। इसके बाद 2 और 3 अप्रैल को योजना की दूसरी किस्त जारी की गई, वहीं इसकी तीसरी किस्त आज दोपहर 12 बजे से महिलाओं के खाते में पैसे आने शुरू हो जाएंगे। महिलाओं को सालाना 12 हजार रुपये मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *