ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

वाराणसी में रेल कर्मियों ने मनाया सद्भावना दिवस, ली शपथ

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर शुक्रवार को सद्भावना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सद्भावना दिवस के उपलक्ष्य में शपथ दिलाई।

कर्मचारियों ने शपथ लिया कि अपने कार्य क्षेत्र में जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किये बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिये कार्य करेंगे। इसके साथ ही रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने यह भी शपथ ली कि सभी प्रकार के मतभेद बिना हिंसा का सहारा लिए बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाएंगे।

इसके पूर्व वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल ने बताया कि भारत में हर वर्ष 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री की स्मृति में सद्भावना दिवस मनाया जाता है। किन्तु 20 अगस्त को अवकाश होने के कारण आज सप्ताह के अंतिम कार्य दिवस पर सद्भावना दिवस मनाया जा रह है। ‘सद्भावना दिवस’ का उद्देश्य सभी धर्मों, भाषाओं और क्षेत्रों के लोगों के बीच राष्ट्रीय अखंडता और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ाना है। इस दौरान

अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) राजेश कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) राकेश रंजन, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अजय प्रताप सिंह, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक प्रीती वर्मा भी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *