ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हाई कोर्ट ने साहिबगंज में अवैध खनन के मामले की जांच सीबीआई से कराने के दिए आदेश

झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी के गवाह विजय हांसदा की जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद साहिबगंज के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र स्थित निम्बू पहाड़ समेत अन्य इलाकों में हुए अवैध खनन की जांच सीबीआई से कराने का आदेश दिया है। सुनवाई शुक्रवार को जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में हुई। याचिकाकर्ता विजय हांसदा के अधिवक्ता सुधांशु शेखर ने कोर्ट के समक्ष बहस की।

याचिका में कहा गया है कि विजय हांसदा ने जब नींबू पहाड़ पर हो रहे अवैध खनन को रोकने की कोशिश की तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि ने उन्हें धमकी दी। अवैध खनन और धमकी दिए जाने के दोनों मामलों की जांच के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *