ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सोनभद्र में 32 स्कूली बच्चों से भरा वाहन पलटा, 15 जख्मी

जिले के हाथीनाला थाना क्षेत्र के गडदरवा इलाके में शुक्रवार सुबह साढे़ सात बजे बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 15 बच्चे घायल हो गए। इसमें एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है जबकि 14 को हल्की चोटें आई हैं। वाहन में कुल 32 बच्चे सवार थे।

चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शाह आलम अंसारी ने बताया कि सभी बच्चों को पुलिस ने पहले दुद्धी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर रूप से घायल एक बच्चे को जिला अस्पताल रेफर किया गया। गंभीर रूप से घायल छात्र का नाम अमित है।

पुलिस के मुताबिक जिले के गडदरवा से दुद्धी स्थित महावीर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के स्कूली बच्चों को लेकर स्कूल आ रहा मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। घटना के वक्त वाहन में 32 बच्चे सवार थे, जिसमें 15 बच्चे घायल हो गए। इनमें मनीष, आयुष पटेल, प्रीति पटेल, प्रमिला, अर्पिता, श्रेयांस, नेहा सिंह, रितिक पटेल, अंकुश, आर्यन पटेल, आयुष, प्रियांशु, क्रिश पटेल, आदित्य और अमित है। ये सभी चार से 12 साल की उम्र के और गडदरवा के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *