ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रधानमंत्री सिलक्यारा रेस्क्यू का लगातार ले रहे अपडेट, पांचवीं बार मुख्यमंत्री धामी को किया फोन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों की सुरक्षित वापसी के लिए चलाए जा रहे राहत व बचाव कार्यों का लगातार अपडेट ले रहे हैं। प्रधानमंत्री बुधवार को पांचवीं बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को फोन कर आवश्यक आपूर्ति की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री से बातचीत की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री फोन पर बात कर सिलक्यारा, उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में फंसे श्रमिकों के लिए भोजन, दवाइयां, अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और उन्हें सकुशल बाहर निकालने के लिए चल रहे बचाव कार्यों की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को केंद्रीय एजेंसियों, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों और प्रदेश प्रशासन के परस्पर समन्वय के साथ संचालित बचाव कार्यों से अवगत कराया। इस दौरान उन्हें गत 24 घंटों में हुई सकारात्मक प्रगति और श्रमिकों व उनके परिजनों की बातचीत से बढ़े मनोबल की भी जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन परिस्थिति से निपटने के लिए प्रधानमंत्री का निरंतर मार्गदर्शन मिल रहा है। जो हम सभी को पूरी ताकत से श्रमिक भाइयों को शीघ्र और सुरक्षित बाहर निकालने के लिए नित नई उर्जा प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *