ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

देविका तट पर लगने वाले तीन दिवसीय बैसाखी मेले को लेकर तैयारियां शुरू

देविका घाट पर शनिवार 13 अप्रैल 2024 से 15 अप्रैल 2024 तक लगने वाला तीन दिवसीय बैसाखी मेला को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। सुभाष डोगरा को मेला अधिकारी बनाया गया है। वहीं वीरवार को उनके द्वारा विमल शर्मा गिरदावर व अन्य अधिकरियों के साथ देविका तट का दौरा किया होगा, यहां पर जारी तैयारियों का जायजा लिया गया।

वहीं मेले की जानकारी देते हुए मेला अधिकारी सुभाष डोगरा ने कहा कि देविका के विकास को देखते हुए कुछ सावधानियां बरती जा रही हैं। उन्हांेने बताया कि खाने-पीने की सभी दुकानें सर्कुलर रोड पर लगाई जाएंगी जबकि शेष दुकानें देविका नदी के किनारे लगाई जाएंगी। झूले इस बार डॉल्फिन होटल के सामने जो मैदान है वहां पर लगाए जाएंगे। उन्होंने सभी शहर वासियाें से अपील की कि वह मेले में बढ़-चढ़कर भाग लें। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि इस बार लोकसभा चुनावों का देखते हुए विभिन्न विभागों द्वारा लगाये जाने वाले स्टाल नहीं लगाये जाएंगे।

वहीं दूसरी ओर उधमपुर से 6 किलोमीटर दूर नैनसू नामक स्थान पर भी जहां से देविका गुजरती है वहां भी मेले का आयोजन किया जाएगा ताकि दोनों स्थानों पर लोग आ-जा सके।

इसी तरह से तहसील चिनैनी में स्थित बिनी संगम में भी बैसाखी मेले की तैयारियां जोरों-शोरों से जारी हैं। वहां पर गत वर्ष जो देविका पर बनाया गया पुल गिर गया था उसका निर्माण कर दिया गया है। वहां पर स्थित मंदिरों को रंग-रोगन कर सजा दिया गया है। तहसील प्रशासन के बड़े अधिकारियों ने मौके पर जरूरी हिदायतें जारी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *