ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ईद की नमाज में मुल्क की तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ में उठे जायरीनों के हाथ

सर्वधर्म की नगरी सरोवर नगरी के डीएसए मैदान मल्लीताल में गुरुवार को हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद उल फितर की नमाज पढ़ी। पेश इमाम मुफ्ती अजमल कासमी ने उन्हें जामा मस्जिद के सामने स्थित डीएसए मैदान में नमाज अदा कराई। इस दौरान मुल्क की तरक्की व खुशहाली के लिए दुआ भी की गई इस पर जायरीनांे के हाथ ही दुआ में हाथ उठे। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू हुई ईद की नमाज के लिये नमाजी काफी पहले से आने प्रारंभ हो गये थे। उल्लेखनीय है कि पूरे 1 महीने रमजान के पाक महीने में रोजा रखने के साथ मुस्लिम समाज के इबादत करते हैं और चांद देखने के बाद उसकी खुशी में ईद मनाते हैं। इस दौरान पुलिस प्रशासन की व्यवस्थाएं काफी चाक-चौबंद रहीं। पुलिस कोतवाली व मस्जिद के सामने के मार्ग को पुराने घोड़ा स्टेंड से मस्जिद तिराहे तक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रखी गयी। अंजुमन कमेटी ने शांति पूर्वक ईद की नमाज के लिये जिला और पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

ईद की नमाज अदा करने वालों में अंजुमन इस्लामिया के सदर शुहेल शम्सी, महासचिव जमाल सिद्दीकी, मोहम्मद हामिद, हारून खान पम्मी, सोहेल सिद्दीकी, युसूफ खान, अफजल हुसैन फौजी, सैयद नदीम मून, वसी कुरैशी, अकरम शाह, इकबाल कुरैशी, एजाज कुरैशी, फैसल कुरैशी, शमी कुरैशी, मो. आरिश सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। ईद के बाद घरों में सिवई सहित अन्य पकवानों के साथ मीठी ईद मनायी गयी। बच्चों में भी ईद के प्रति खासा उत्साह देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *