ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बाइक टैक्सी चालकों ने पुलिस कोतवाली में किया हंगामा

उत्तराखंड की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी में बाइक टैक्सियां जहां युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम और लोगों के लिये सुविधा बनी हैं, वहीं इनकी वजह से कुछ समस्याएं भी पैदा हो रही हैं। एक ओर इनकी वजह से मार्ग बाधित हो रहे हैं। इनकी दरें तय न होने की वजह से कई बार समस्याएं भी खड़ी हो रही हैं।

इधर नैनीताल में आज उस समय असहज स्थिति उत्पन्न हो गयी जब टैक्सी चालकों ने मल्लीताल पुलिस कोतवाली के प्रभारी हरपाल सिंह पर ‘नो पार्किंग’ में खड़ी बाइकों के हैंडल लॉक तोड़ने और टैक्सी बाइक चालकों को थप्पड़ जड़ने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में प्रदर्शन किया। हालांकि वहां कोतवाल ने उन्हें समझाया। उनकी वजह से हो रही परेशानियों से अवगत कराया। उनकी यूनियन की जानकारी ली और उन्हें आगे से कायदे में रहने, सड़क किनारे व्यवस्थित तरीके से खड़े होने, सड़क पर और नो पार्किंग में तथा स्टेट बैंक से चार्टन लॉज की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहन न लगाने आदि की ताकीद की और भविष्य में बेहतर समन्वय बनाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *