ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

महिला कोच को केस के दस्तावेज मुहैया करवाएगी चण्डीगढ़ पुलिस

हरियाणा के राज्य मंत्री संदीप सिंह पर यौन उत्पीडऩ के आरोप लगाने वाली महिला कोच को चंडीगढ़ पुलिस द्वारा केस से जुड़े दस्तावेज मुहैया करवाये जाएंगे। स्थानीय अदालत ने शनिवार को केस की सुनवाई के दौरान चण्डीगढ़ पुलिस को यह निर्देश जारी किए। शनिवार को केस की सुनवाई के दौरान संदीप सिंह अदालत में पेश हुए।

पीडि़त महिला कोच की शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस ने हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह पर दो गैर जमानती धाराओं सहित कई अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। शनिवार को इस केस में आरोपी पर लगे आरोपों पर बहस और शिकायतकर्ता की तरफ से मामले को सेशन कोर्ट में सौंपने के लिए लगाई गई धारा-209 सीआरपीसी के तहत आवेदन पर विचार करना था। आरोपी द्वारा पीडि़त के आवेदन का जवाब देना था।

मामले में पीडि़त की तरफ से कुछ दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए अदालत में ऐप्लीकेशन लगाई थी, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया है। पीडि़त की तरफ से वकील दीपांशु बंसल मामले में उपस्थित हुए। उन्होंने बताया कि मामले में पीडि़त की तरफ से चंडीगढ़ पुलिस की अब तक की जांच सहित दूसरे दस्तावेज मांगने के लिए अदालत में एप्लीकेशन लगाई थी। अब चंडीगढ़ पुलिस को वह दस्तावेज पीडि़त को उपलब्ध कराने होंगे। अब इस मामले की सुनवाई 6 अप्रैल को की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *