ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पुलिस ने पकड़ा चोर

कीर्तिनगर थाने के तहत मलेथा क्षेत्र में बंद घर में चोरी करने वाले एक चोर को पकड़कर पुलिस ने चोरी का खुलासा किया है। चोर को सक्षम न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस की मीडिया सेल के अनुसार बीती 3 अक्टूबर को मलेथा में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। गठित पुलिस टीम ने 9 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर चोरी की घटना में संलिप्त एक अभियुक्त जम्म्मू कठुवा निवासी शाहनवाज पुत्र सुलेमान को लगभग साढ़े पांच बजे चोरी के माल के साथ जुयालगढ़ी कीर्तिनगर के निकट सड़क मार्ग पर गिरफ्तार किया।

चोरी में एक अन्य चोर मोहम्मद रफीक पुत्र इकबाल की भी पुष्टि हुई है, जिसको तलाशा जा रहा है। इनके पास से एक स्मार्ट वाच, एक शर्ट जींस, नकद 45 हजार व 50-50 रुपये के दो लिफाफे व चोरी में प्रयुक्त की जानी वाली रोड, जिसे बंद मकानों में ताला तोड़कर चोरी करने के लिए प्रयुक्त करते थे, बरामद किये गये। इस टीम में एसएसआई कुंवर राम आर्य, एएसआई जगजीत सिंह रावत, नरेश राजवंशी, एसआई ओमकांत भूषण, देवेंद्र सिंह, विकास सैनी, आशीष व नजाकर आदि पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *