ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

PM मोदी की मां हीराबेन का निधन, देश-दुनिया के नेता दे रहे श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन का शुक्रवार को तड़के यहां एक अस्पताल में निधन हो गया. वह 99 वर्ष की थीं. हीराबेन को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों के चलते बुधवार को सुबह अहमदाबाद के ‘यू एन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर’ में भर्ती कराया गया था. अस्पताल ने अपने बुलेटिन में बताया, ‘हीराबेन मोदी का यू एन मेहता हार्ट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 30 दिसंबर 2012 को तड़के करीब साढ़े तीन बजे निधन हो गया.’

UPDATES: PM Narendra Modis Mother Heeraben Modi Dies Days After  Hospitalisation - UPDATES: PM मोदी की मां हीराबेन का निधन, देश-दुनिया के नेता  दे रहे श्रद्धांजलि | India In Hindi

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी मां को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘‘शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है. मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से.”

पीएम मोदी ने 1st टाइम बताया मां हीराबेन का घर सजाने का क्या था वो अनोखा  तरीका

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन पर शोक जताया

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन के निधन पर शोक जताया

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शुक्रवार को दुख जताया।
हरिचंदन ने एक ट्वीट में कहा, ”मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और भगवान जगन्नाथ और भगवान वेंकटेश्वर से उनकी दिवंगत मां की आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *