ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ऋषभ पंत को झपकी लगने से एक्सीडेंट, मसीहा बन पहुंचे बस ड्राइवर ने बचाई जान

क्रिकेट ऋषभ पंत का शुक्रवार को एक्सीडेंट हो गया। दिल्ली से रुड़की जाते समय गुरुकुल नारसन के पास उनकी कार डिवाइडर से टकराने के बाद दूर जाकर पलट गई। भयानक हादसे के बाद कार में आग लग गई। गनीमत रही कि हादसे में पंत की जान बच गई। कार खुद पंत चला रहे थे और वह अकेले ही परिवार के साथ न्यू ईयर मनाने के लिए जा रहे थे। सुबह करीब 5 बजकर 21 मिनट पर यह दुर्घटना हुई।

झपकी लगने से क्रिकेटर ऋषभ पंत का हुआ एक्सीडेंट, शीशा तोड़कर जलती कार से  निकले बाहर - cricketer-rishabh-pant-met-with-an-accident-due-to-a-nap -  Nari Punjab Kesari

हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि कार को पंत ड्राइव कर रहे थे। अचानक झपकी आने से उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। एक्सीडेंट के बाद सबसे पहले पंत के पास हरियाणा रोडवेज के बस ड्राइवर सुशील कुमार पहुंचे। सुशील ने ही 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। एक टीवी चैनल से बात करते हुए सुशील ने बताया कि उन्होंने बस के कंडक्टर की मदद से पंत को कार से बाहर निकाला। जब पंत को कार से बाहर निकाला गया तो चिंगारी उठने लगी थी और कुछ ही मिनटों के भीतर यह आग के गोले में तब्दील हो गई।

क्रिकेटर ऋषभ पंत कार का एक्सीडेंट , शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया

दुर्घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर नारसन चौकी से पुलिसकर्मी पहुंचे तो पंत को पास के निजी अस्पताल में ले जाया गया। सिर, पीठ और पैरों में चोट आई हैं। पंत को प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून के मैक्स अस्पताल में भेजा गया। हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह ने कहा ,’पंत हरिद्वार जिले के मंगलोर में दुर्घटना का शिकार हो गए । उनकी कार सुबह साढे पांच बजे डिवाइडर से टकरा गई।’उन्होंने कहा ,’उन्हें रूड़की में सक्षम अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल भेज दिया गया है ।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *