ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रधानमंत्री मोदी आज शाम भारत मंडपम में मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 को संबोधित करेंगे। इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी ने अपने एक्स हैंडल पर सचित्र संक्षप्ति सूचना साझा की है।

भाजपा के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी शाम साढ़े चार बजे प्रगति मैदान के भारत मंडपम में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो को संबोधित करेंगे। बताया गया है कि भारत की यह सबसे बड़ी और अपनी तरह की पहली परिवहन-संपर्क प्रदर्शनी (भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024) है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *