ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रधानमंत्री मोदी ने श्री सोनल मां को जन्म शताब्दी समारोह पर याद किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जूनागढ़ की श्री सोनल मां को जन्म शताब्दी समारोह पर पुण्य स्मरण करते हुए सोशल मीडिया पर संदेश जारी किया है। प्रधानमंत्री के संदेश को भारतीय जनता पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है, ” श्री सोनल मां देश की एकता और अखंडता की मजबूत प्रहरी थीं। भारत विभाजन के समय जब जूनागढ़ को तोड़ने की साजिशें चल रही थीं, तो उसके खिलाफ श्री सोनल मां चंडी की तरह उठ खड़ी हुई थीं। श्री सोनल मां ने समाज में शिक्षा के लिए अद्भुत काम किया। उन्होंने, व्यसन और नशे के अंधकार से समाज को निकाल कर नई रोशनी दी।

उन्होंने कहा, ” श्री सोनल मां समाज को कुरीतियों से बचाने के लिए निरंतर काम करती रहीं। सौराष्ट्र की इस सनातन संत परंपरा में श्री सोनल मां आधुनिक युग के लिए प्रकाश स्तंभ की तरह थीं। उनकी आध्यात्मिक ऊर्जा, उनकी मानवीय शिक्षाएं, उनकी तपस्या उनके व्यक्तित्व में झलकती है। उनके अद्भुत दैवीय आकर्षण की अनुभूति को आज भी जूनागढ़ और मढ़रा के सोनलधाम में जाकर महसूस किया जा सकता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *