ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

इंडी गठबंधन की बैठक में शामिल नहीं होगी ममता

केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ बनी विपक्षी दलों के इंडी गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। कांग्रेस के आह्वान पर आज (शनिवार) इस गठबंधन की वर्चुअल बैठक में ममता बनर्जी ने शामिल नहीं होंगी। उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस गठबंधन का हिस्सा है लेकिन वर्चुअल बैठक में भी शामिल होने से उन्होंने इनकार कर दिया है।

तृणमूल कांग्रेस के एक शीर्ष नेता ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि कांग्रेस अपने मुताबिक गठबंधन को संचालित करने की कोशिश कर रही है, जो तृणमूल को मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे समेत अन्य मुद्दों को लेकर तत्काल फैसला करने की बार-बार बात की जा रही है लेकिन कांग्रेस को इस बात की कोई फिक्र नहीं है। वह अपनी न्याय यात्रा और तृणमूल पर हमला करने में व्यस्त है। हमने अपना रुख स्पष्ट किया, इसके डेढ़ घंटे के अंदर कांग्रेस ने वर्चुअल बैठक की घोषणा कर दी। इसमें किस मुद्दे पर चर्चा होगी, क्या बात होगी, कुछ भी तय नहीं है। इसलिए इस बैठक में शामिल होने का कोई औचित्य नहीं रह गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *