ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पटवारी पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की उदयपुर टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए पटवार मण्डल ऋषभदेव तहसील ऋषभदेव जिला उदयपुर के पटवारी को परिवादी से पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की उदयपुर टीम को परिवादी ने शिकायत दी कि आवासीय भूखण्ड का ऑनलाइन म्यूटेशन खोलने व सत्यापित प्रति देने की एवज में पटवारी राजेन्द्र कुमार मीणा पांच हजार रुपये की रिश्वत राशि की मांग कर रहा है। एसीबी की उदयपुर टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्रवाई करते हुए पटवारी राजेन्द्र कुमार मीणा को पांच हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *