ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जुलाई में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 2.94 फीसदी बढ़कर 3.02 लाख इकाई पर

घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की थोक बिक्री जुलाई में सालाना आधार पर 2.94 फीसदी बढ़कर 3,02,521 इकाई रही है। जुलाई, 2022 में वाहन निर्माताओं ने डीलरों को 2,93,865 यात्री वाहनों की आपूर्ति की थी।

वाहन निर्माताओं के संगठन सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की थोक बिक्री जुलाई में 2.94 फीसदी बढ़कर 3,02,521 इकाई रही है। हालांकि, जुलाई में दोपहिया वाहनों की घरेलू बिक्री घटकर 12,82,054 इकाई रह गई, जबकि जुलाई 2022 में यह 13,81,303 इकाई रही थी। इस दौरान तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री 56,034 इकाई रही है, जो एक साल पहले जुलाई महीने में 31,324 इकाई रही थी।

वाहन निर्माताओं के संगठन के मुताबिक जुलाई महीने में सभी श्रेणियों में कुल वाहन बिक्री 16,40,727 इकाइयां रही है, जबकि जुलाई, 2022 में यह आंकड़ा 17,06,545 इकाई रहा था। सियाम के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने उम्मीद जताई है कि सकारात्मक आर्थिक माहौल, बेहतर मानसून और आगामी त्योहारों के मद्देनजर वाहन उद्योग को समर्थन मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *