ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हमारा स्वास्थ्य हमारी जिम्मेदारी अभियान का शुभारंभ 1 जुलाई से

जयपुर जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से हमारा स्वास्थ्य हमारी जिम्मेदारी अभियान 1 जुलाई से संचालित किया जायेगा। अभियान के दौरान शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में मौसमी बीमारियों व मच्छरों की रोकथाम के लिए अनेक गतिविधियां आयोजित की जायेंगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. विजय सिंह फौजदार ने बताया कि जिले में 1 जुलाई से 31 जुलाई तक हमारा स्वास्थ्य हमारी जिम्मेदारी अभियान का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत गांवों में रहने वाले नागरिकों को मच्छरों, मौसमी बीमारियों व अन्य कई बीमारियों की जानकारी दी जाएगी एवं उससे बचाव के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी।

उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी(स्वास्थ्य )जयपुर प्रथम डॉ.इंद्रा गुप्ता ने बताया कि अभियान में एंटी लार्वा गतिविधियां, पेयजल स्रोतों की सफाई व क्लोरीनेशन, फॉगिंग, मौसमी बीमारियों की रोकथाम पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि खण्ड स्तर पर निर्देश जारी किए कि मौसमी बीमारियों की संभावना को देखते हुए ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं में भी किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाये। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारियों, चिकित्साकर्मियों व स्वास्थ्य कर्मियों को इस अभियान के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं विशेष रूप से मच्छरों की रोकथाम पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। पेयजल टंकियों की सफाई करवाने के साथ ही जल स्रोतों पर एंटी लार्वा गतिविधियां आयोजित की जायेगी। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मी आपके घर पर सर्वे के लिए आए तो उन्हें सही सूचना दें साथी पानी के स्रोतों को चेक करने दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *