ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जस्टिस विवेक चौधरी को राज्यपाल ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ

पटना हाईकोर्ट को एक और नया जज मिल गया है। जस्टिस विवेक चौधरी ने शुक्रवार को पटना हाईकोर्ट के जज के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली।

बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजभवन में एक सादे समारोह में उन्हें शपथ दिलाई। इस अवसर पर बिहार मंत्रिमंडल के सदस्य,पटना हाईकोर्ट के जज,महाधिवक्ता,विभागीय प्रमुख मौजूद रहे।

जस्टिस विवेक चौधरी को भारत सरकार के कानून एवं न्याय मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट कालेजियम की अनुशंसा पर कलकत्ता हाईकोर्ट से पटना हाईकोर्ट स्थानांतरित किया गया है। अब पटना हाईकोर्ट में जजों की कुल संख्या 35 हो गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *