ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

होजाई में एक बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

होजाई (असम), 21 जुलाई । होजाई में एक बांग्लादेशी नागरिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। होजाई रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब वह स्टेशन पर घूम रहा था।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक की पहचान अलीम उद्दीन के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अलीमुद्दीन का घर बांग्लादेश के सिलहट जिले के फूलबाड़ी में है। अलीमुद्दीन ने यह भी बताया कि वह रात के समय बांग्लादेश से भारत में घुसा था।

अलीमुद्दीन ने बताया कि बांग्लादेश के एक शख्स ने उसे भारतीय व्यक्ति को एक लाख रुपये में बेच दिया है। अलीमुद्दीन के पास से बांग्लादेशी नंबर का एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *