ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नर्सिंगहोम में आर्म्स के साथ हंगामा कर रहा पिता-पुत्र गिरफ्तार

जिले के कोटवा बाजार स्थित फ्लाई ओवरब्रिज के नज़दीक एक निजी नरसिंह होम में आर्म्स के साथ हंगामा कर रहे बाप-बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पिता कोटवा थाने के पोखरा गांव का भूपेंद्र कुमार है।

डीएसपी सदर 2 जितेश पांडेय ने बताया है कि पुलिस को सूचना मिली कि आर्म्स के साथ एक व्यक्ति नर्सिंगहोम में हंगामा कर रहा है। पुलिस के पहुंचने के बाद उक्त व्यक्ति को आर्म्स के साथ गिरफ्तार किया गया। मौके पर ही उसके नाबालिग बेटे को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उसके पास से 1 कट्टा, 3 जिंदा कारतूस,एक खोखा व एक बाइक जब्त किया गया है। इस मामले को लेकर नर्सिंगहोम के संचालक पुजेश कुमार ने एफआईआर दर्ज कराया है।

बताया गया है कि भूपेंद्र नर्सिंगहोम संचालक से पहले से ही बार बार रंगदारी मांगता था। इस दौरान 29 मई की रात को भी वह रंगदारी मांगने पहुंचा और साथ ही गाली-गलौज करने लगा, जिसके बाद नर्सिग होम के स्टाफ ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जहां से बाप के साथ ही बेटे को पकड़ा गया।गिरफ्तार किए गए युवक का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *