ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नौ नए मामलों के साथ डेंगू मरीजों की संख्या 438 पर पहुंची

जनपद में डेंगू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की पेशानी पर बल डाल दिया है। डेंगू के 9 नए मामले सामने आने के बाद जिले में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 438 पर पहुंच गया है।

लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन सजग हो गया है। जिन क्षेत्रों में डेंगू के ज्यादा मामले आ रहे हैं वहां जन जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही डेंगू लार्वा नष्ट करने को कीटनाशक का छिड़काव कराया जा रहा है।

आज किस सैंपल में से 9 मामलों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जनपद में शनिवार तक डेंगू के मरीजों की संख्या 438 पर पहुंच गई है। नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती के नेतृत्व में नगर निगम की कई टीम वार्डों में कीटनाशक का छिड़काव करने के साथ ही पंपलेट आदि वितरित कर लोगों को डेंगू के कारण, लक्षण और बचाव की जानकारी दे रहे हैं।

जिला मलेरिया अधिकारी गुरनाम सिंह ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने बताया कि डेंगू ठहरे हुए साफ पानी में पनपता है। इसलिए घर और आसपास साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें। समय-समय कूलर और फ्रिज के वेस्ट वाटर बॉक्स का पानी बदलते रहें। पूरी बाजू के कपड़े पहनें। रात में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। बुखार की स्थिति में प्रशिक्षित डाक्टर से चिकित्सकीय परामर्श लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *