ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अरुणाचल प्रदेश में एनएससीएन (आईएम) का कैडर गिरफ्तार

असम राइफल्स ने अरुणाचल प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले के तिसुम के सामान्य क्षेत्र से एनएससीएन (आईएम) के एक सक्रिय ओवर ग्राउंड कैडर को गिरफ्तार किया।

असम राइफल्स द्वारा आज दी गई औपचारिक सूचना के अनुसार गिरफ्तार उग्रवादी इस पूरे इलाके में एनएससीएन के लिए फिरौती वसूली से लेकर तमाम उग्रवादी गतिविधियां चला रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए एक अभियान के दौरान सुरक्षा वालों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे गिरफ्तार कर अरुणाचल प्रदेश की चांगलांग पुलिस को आगे की कानूनी कार्रवाई करने के लिए सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *