ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पुणे की येरवडा जेल से खतरनाक कैदी फरार

पुणे जिले की येरवडा जेल से एक खतरनाक कैदी फरार हो गया है। जेल प्रशासन ने इसकी शिकायत पुणे के येरवड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। फरार कैदी को ढूढ़ने के लिए अलग-अलग टीमें रवाना कर दी गई हैं।

पुलिस के अनुसार येरवडा जेल में कैदी आशीष जाधव 2008 से सजा काट रहा था। आशीष जाधव को पुणे के मालवाडी इलाके में हुई हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। आशीष जाधव को जेल प्रशासन ने राशन विभाग में काम दिया था। लेकिन जेल प्रशासन की तरफ से सोमवार शाम जब कैदियों की गिनती की गई तो पता चला कि आशीष जेल में नहीं है। इसके बाद जेल प्रशासन की तरफ से सोमवार को देर रात इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई। पुलिस फरार कैदी आशीष जाधव की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *