ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लखनऊ जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने ASP श्वेता श्रीवास्तव के इकलौते बेटे को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

ASP श्वेता श्रीवास्तव के बेटे नैमिश की सड़क हादसे में मौत हो गई. घटना को लेकर जानकारी मिली है कि स्केटिंग सीखते समय कोच के साथ 10 साल के नैमिश श्रीवस्तव की मौत हो गई.जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने कार ने टक्कर मारी थी.सफेद रंग की अज्ञात कार सवार ने 10 साल के मासूम बच्चे को रौंदा और मौके पर मौत हो गई. अब गोमती नगर विस्तार पुलिस कार की तलाश में जुटी है. नैमिश अपने कोच के साथ स्केटिंग प्रैक्टिस कर रहा था.बता दें कि एसआईटी में एएसपी के पद पर श्वेता श्रीवास्तव तैनात हैं.

फिलहाल कार सवार मौके से फरार है. और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए एक्शन ले रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *