ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रवासी भारतीयों ने दुबई में मुख्यमंत्री धामी का किया स्वागत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दुबई पहुंचने पर उत्तराखंड एसोसिएशन ऑफ यूएई और भारतीय प्रवासियों ने स्वागत समारोह का आयोजन किया। मुख्यमंत्री ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को उत्तराखंडी टोपी भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में धामी का जोरदार स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री ने समस्त प्रवासी उत्तराखंडियों से वर्ष में एक बार उत्तराखंड आने की अपील की। साथ ही उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में धार्मिक पर्यटन, अध्यात्म, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर देवभूमि उत्तराखंड के प्रवासी नागरिकों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड एसोसिएशन ऑफ यूएई व भारतीय प्रवासियों का इस आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *