ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नीतीश कुमार दिल्ली में कल आईएनडीआईए की बैठक में नहीं शामिल होंगे

आईएनडीआईए गठबंधन की कल (बुधवार) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होने वाली बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल नहीं होंगे। यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आहूत की है। बैठक में पांच राज्यों के हालिया चुनाव नतीजों पर मंथन औप आगामी रणनीति पर चर्चा होनी है।

विपक्षी गठबंधन के सूत्रधार नीतीश कुमार ने बीमार होने के कारण दिल्ली न जाने का फैसला किया है। इस बैठक में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव के अलावा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और मंत्री संजय झा शामिल होंगे। इस बैठक को अहम माना जा रहा है। इसमें संयोजक के नाम के साथ सीट बंटवारे पर चर्चा होने की संभावना है।

पांच राज्यों में गठबंधन में शामिल दलों ने अलग- अलग चुनाव लड़ा है। क्षेत्रीय दलों का मानना है कि इसी वजह से तीन राज्यों में भाजपा को जीत मिली। जदयू और राजद का स्पष्ट कहना है कि कांग्रेस अपनी हार के लिए खुद जिम्मेवार है। मिलकर चुनाव लड़ा जाता तो नतीजे कुछ और होते। नीतीश कुमार की पहल पर केंद्र की सत्ता से भाजपा को बेदखल करने के लिए बने इस गठबंधन में पांच राज्यों के चुनाव पर सीटों के बंटवारे की बात होने के बाद कांग्रेस ने चुप्पी साध ली थी। पिछले दिनों खुद नीतीश ने कांग्रेस के रवैये पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि हमलोग कांग्रेस को जिताने के लिए काम कर रहे हैं लेकिन उसे विपक्षी गठबंधन से कोई मतलब नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *