ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मिचौंग तूफान के असर से पानी-पानी चेन्नई को आज मिल सकती है राहत

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में मिचौंग तूफान की वजह हुई दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या बढ़ कर आठ हो गई। चेन्नई पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। भारी बारिश के चलते राजधानी में बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए आज भी कई फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं। कुछ ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है। स्कूल बंद हैं। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने थोड़ी राहत का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग ने चेन्नई में मंगलवार को हल्की बारिश की संभावना जताई है।

इस बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री वितरित की है। एमडीएमके नेता वायको ने केन्द्र से राज्य की मदद करने की गुहार लगाई है। चेन्नई में कहर बरपाने के बाद अब तूफान आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ गया है और दोपहर तक नेल्लोर और मछलीपट्टनम के तटों से टकरा सकता है। इस दौरान वहां भारी बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। विभाग ने आंध्र प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *