ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Nikay Chunav 2023: प्रचार का अंतिम दिन आज, CM Yogi भरेंगे जोश

यूपी: प्रदेश में होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए आज शाम प्रचार- प्रसार थम जायेगा | बता दें कि 4 मई को होने वाले मतदान के लिए आज शाम प्रदेश के 37 जिलों में प्रचार थम जाएगा। पहले चरण के अंतिम दिन आज सभी दल अपनी पूरी ताकत झोंकेंगे |

बता दें कि पहले चरण के प्रचार के अंतिम दिन आज सीएम योगी राज्य व केंद्र सरकार के मंत्री प्रचार के लिए मैदान में उतरेंगे | अंतिम दिन भाजपा आज नुक्कड़ सभाएं और घर-घर संपर्क अभियान पर भी जोर देगी |

भाजपा के प्रचार अभियान की अगुआई करते हुए मुख्यमंत्री मंगलवार को प्रयागराज, झांसी और लखनऊ में जनसभाएं कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटाएंगेे।

दोपहर 1.20 बजे वह झांसी के क्राफ्ट मेला मैदान और 3.40 बजे लखनऊ के तेलीबाग चौराहे पर जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी रामपुर में संगठनात्मक बैठकें और कार्यकर्ता सम्मेलनों में पार्टी काडर को विजय का मंत्र देंगे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज, श्रावस्ती और गोंडा में जनसभाएं कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *