ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नवनिर्वाचित यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य स्वागत, सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं को दिया ‘SSIR’ पूरा करने का मंत्र

लखनऊ: उत्तर प्रदेश भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का पार्टी मुख्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि एक अनुभवी कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंकज चौधरी सरकार और संगठन को नई ऊर्जा देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन को आगे बढ़ाएंगे। पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का योगदान अतुलनीय रहा है।

11 वर्षों में बदला भारत का चेहरा, यूपी बना रेवेन्यू सरप्लस राज्य
सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया का भारत के प्रति नजरिया बदला है। पहले भारतीयों को हेय दृष्टि से देखा जाता था, अब क्षमता नजर आती है। डबल इंजन सरकार की ताकत से यूपी ‘बीमारू’ राज्य से निकलकर रेवेन्यू सरप्लस बना है। प्रदेश दंगा मुक्त हुआ, निवेश आया, पौने 9 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और डेढ़ करोड़ को रोजगार मिला। 6 लाख करोड़ की परियोजनाओं का ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी होने वाला है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने यूपी की हर मांग तुरंत स्वीकृत की। योगी ने अयोध्या में राम मंदिर, विंध्याचल, नैमिषारण्य, मथुरा-वृंदावन सहित तीर्थों के विकास का जिक्र किया। कहा कि अब कोई रामभक्त पर उंगली नहीं उठा सकता। 2017 से पहले बिजली कटौती पर तंज कसते हुए बोले- “बिजली नहीं आती थी क्योंकि डकैती अंधेरे में होती है।”
2027 की लड़ाई के लिए SSIR पर फोकस, 4 करोड़ मतदाता ‘मिसिंग’
सीएम योगी ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी पर जोर देते हुए कहा कि विपक्ष के पास ताकत नहीं, लेकिन उनके छल-कपट का जवाब देने के लिए तैयार रहें। विशेष सघन पुनरीक्षण (SSIR) को प्राथमिकता बताते हुए चिंता जताई कि यूपी की 25 करोड़ आबादी में मतदाता 16 करोड़ होने चाहिए, लेकिन SSIR के बाद केवल 12 करोड़ जुड़े। पहले 15.44 करोड़ थे, अब 4 करोड़ का गैप है। ये ज्यादातर भाजपा के मतदाता हैं। फर्जी नामों (जैसे बांग्लादेशी, असंभव उम्र) का उदाहरण देते हुए कहा कि बूथ स्तर पर आपत्ति दर्ज करें, फॉर्म भरवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *