ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

विघटनकारी और स्वार्थी लोगों का गठबंधन है इंडिया : नंद गोपाल नंदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकासपरक नीतियों से भ्रष्टाचारियों में खलबली मची हुई है। इसी डर से ऐसे लोग आपसी मतभेदों को भुलाकर एक हो रहे हैं। हाल ही में जो इंडिया नाम का गठबंधन हुआ है, उसमें विघटनकारी और स्वार्थी लोग ही हैं। या यूं कहें कि जनता ने जिनको बाहर का रास्ता दिखा दिया यह उनका गठबंधन है। इस गठबंधन में अभी से बिहार के नेताओं की नाराजगी सामने आने लगी और चुनाव आते आते सब विफर जाएंगे, क्योंकि सभी का अपना अपना स्वार्थ है।

यह बातें शनिवार को वन महोत्सव के तहत पौधरोपण कार्यक्रम में कानपुर पहुंचे प्रभारी मंत्री व उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने पत्रकार वार्ता में कही।

इसके पूर्व उत्तर प्रदेश को हरा भरा बनाने एवं मुख्यमंत्री के एक दिन में 30 करोड़ पौधरोपण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रभारी मंत्री कानपुर नगर नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय में पौधरोपण का शुभारंभ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *