ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नागदा: सांवरियाजी दर्शन के लिए जा रहे युवक की दुर्घटना में मौत

नागदा, 18 जून। उज्जैन जिले के नागदा में मंगलवार अलसुबह सड़क दुर्घटना में उज्जैन के एक युवक की मौत हो गई। हादसे में एक घायल हुआ है। जिसको गभीर हालत में उज्जैन रैफर किया गया। पुलिस से मौके पर पहुंचकर कार्यवाही को अंजाम दिया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक शुभम पुत्र संतोष बैरागी उम्र 25 वर्ष, अपने चचरे भाई मामा के लड़के आनंद पुत्र करण बैरागी उम्र 22 वर्ष, चचेरा भाई चेतन पिता मथुरालाल बैरागी उम्र 27 वर्ष तीनो निवासी जयसिंह पुरा गणेश कॉलोनी उज्जैन अपने दोस्त सुनिल पिता हरीनाराण माली उम्र 25 वर्ष व विशाल पिता कमल चंद्रवंशी उम्र 22 वर्ष दोनों निवासी सांरगपुर राजगढ़ के साथ उज्जैन से रात 1 बजे राजस्थान में सावरिया दर्शन के लिए निकले थे। मृतक शुभम व उसका भाई आनंद एक्टिवा तथा चेतन, सुनील व विशाल मोटर सायकल पर थे।

नागदा बायपास नए बस स्टैंड के समीप यह लोग रास्ता भटक और महिदपुर वाले मार्ग पर चले गए। सुबह 4 बजे गांव रूपेटा के समीप मोड़ पर सामने से आर है वाहन से शुभम की एक्टिवा का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क के नीचे जा गिरा। जिस कारण वह रैलिंग से टकरा गया। मोटर सायकल पर सवार उसके दोस्त शुभम व आनंद को घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉ ने शुभम को मृत घोषित कर दिया जबकि आनंद का उपचार कर उसे रैफर कर दिया।

3 माह पूर्व हुआ था विवाह

मृतक शुभम का विवाह 3 माह पूर्व ही हुआ था। वह हरसिद्वि मंदिर चौराहा पर कपड़े बेचने की ठेलागाड़ी लगाता था। वह तीन बहनों एक मात्र भाई था। मंगलवार सुबह 10 बजे शासकीय अस्पताल नागदा में उसका पीएम शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *