ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सीलमपुर में डीसीपी कार्यालय के पास बाइक सवार की चाकू घोंपकर हत्या

नई दिल्ली, 19 जून उत्तर पूर्वी दिल्ली जिला के सीलमपुर में डीसीपी कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर बदमाशों ने बाइक सवार व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान शाहदरा निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार मंगलवार रात तकरीबन 10:30 बजे डीसीपी कार्यालय के पास जीटी रोड पर एक शख्स को चाकू मारने की सूचना मिली। सीलमपुर थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घायल को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आशंका जताई जा रही है कि लूटपाट या रोडरेज की वजह से मनोज की हत्या की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *