ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नगर आयुक्त ने आगामी चार धाम यात्रा की दृष्टिगत आईएसबीटी और ट्रांजिट कैंप में पार्किंग व्यवस्था का किया निरीक्षण

नगर आयुक्त ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी ने आगामी चार धाम यात्रा की दृष्टिगत आईएसबीटी और ट्रांजिट कैंप में पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण किया।

शनिवार को नगर निगम की वेंडर पॉलिसी के तहत आवंटित की गई दुकानों और उनमें अतिक्रमण की स्थिति का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ वेंडर्स ने अपनी दुकान आगे बढ़ाई हैं जो कि नियम विरुद्ध है। संबंधित वेंडर्स को तत्काल स्वयं अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम के स्तर से भी अनाउंसमेंट कराई जा रहा है ताकि शीघ्र ही किए गए अतिक्रमण को हटाया जा सके। इसके साथ ही सफाई व्यवस्था एवं सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण किया गया मौके पर कुछ वेंडर्स द्वारा गंदगी किए जाने पर संबंधित सफाई निरीक्षक को चलने कार्रवाई करने की निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान दिनेश उनियाल अधिशासी अभियंता , तरुण लखेड़ा अवर अभियंता , भारती कर अधीक्षक सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *