ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

डंडे से पिटाई कर छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

कबीरधाम/रायपुर , 14 अगस्त । कवर्धा ( कबीरधाम) जिले के बाजार चारभाटा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम बम्हनी में मंगलवार को कक्षा 10वीं में पढ़ाई करने वाली छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित विक्की कौशिक को मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि आरोपित ने मंगलवार शाम को छात्रा की की डंडे से पिटाई की थी। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बच्ची ने दम तोड़ दिया।

कवर्धा के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने जानकारी दी है कि शाम करीब 5 बजे नाबालिग लड़की बम्हनी हाई स्कूल की छुट्टी होने पर सहेलियों के साथ अपने घर जा रही थी। तभी रास्ते में इतवारी के घर के पास आरोपित विक्की कौशिक उर्फ जग्गू पिता जागेश्वर कौशिक उम्र 19 वर्ष निवासी बम्हनी द्वारा बच्ची को कुछ ऐसी बात बोल दी जो लड़की को बुरी लगी। उसने आरोपित को ऐसा बोलने से मना किया। गुस्साए आरोपित ने पास में रखे डंडे से उस पर वार करना शुरू कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। लड़की के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी परिजनों को लगी। जिसके बाद नाबालिग को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।लेकिन इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई।

घटना की शिकायत के बाद बजार चार भाटा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।आरोपित पर धारा 103 (1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।आरोपित नशेड़ी बतया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले आरोपित का मृत नाबालिग के पिता से किसी बात पर विवाद हो गया था। इसी का बदला लेने उसने उसकी नाबालिग बेटी पर हमला कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *