ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Mumbai : बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के घर को उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस को आया कॉल, अलर्ट जारी

एंटरटेमेंट डेस्क : नागपुर पुलिस कंट्रोल रूम पर बुधवार को आए धमकी भरे कॉल से पुलिस महकमें में हंड़कंप मच गया हैं। दरअसल, नागपुर पुलिस को आए एक अज्ञात शख्स के कॉल ने हिला दिया है, फोन पर हुई बात चीत में अज्ञात शख्स ने बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन, एक्टर धर्मेंद्र और देश के बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी समेत कई नामचीन हस्तियों के घर को बम से उड़ाने की धमकी दी।

इसके बाद एक्शन में आई नागपुर पुलिस ने इस धमकी भरे कॉल की जानकारी मुंबई पुलिस को दी है। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात शख्स द्वारा जिन भी स्थानों को उड़ाने की धमकी दी थी उन स्थानों बम स्क्वाड पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इसके साथ ही फोन करने वाले ने ये भी धमकी दी की 25 लोग दादर पहुंच चुके हैं और वो अटैक की प्लानिंग कर रहे हैं। आरोपी शक्श के खिलाफ नागपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

ये भी पढ़े :- रिलीज से पहले विवादों में घिरी ”आजमगढ़”, फिल्म मेकर्स को पंकज त्रिपाठी ने भेजा नोटिस

अज्ञात शख्स की तलाश में जुटी पुलिस

कॉल आने के बाद से ही नागपुर पुलिस कंट्रोल रूम ने मुंबई पुलिस को हाई अलर्ट का मैसेज भेजा है, मुंबई पुलिस ने फौरन तीनाें सख्सियतों की घरों की जांच की जिसमें बम जैसा कोई संदिग्घ समान नहीं मिला। पुलिस कॉल करने वाले का पता लगाने में जुटी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *