ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुक्ति संस्था ने 32 अज्ञात शवों का किया सामूहिक दाह संस्कार

मुक्ति संस्था ने रविवार को जुमार नदी के तट पर 32 अज्ञात शवों का विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया। संस्था के सदस्यों ने रिम्स के मोर्चरी गृह से अज्ञात शवों को निकालकर जुमार नदी के तट पर लेकर गए। यहां संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने सभी शवों को मुखाग्नि दी।

संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने कहा कि अबतक नौ वर्षों में कुल 1655 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया गया है। अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू ने किया।

इस मौके पर संस्था के रवि अग्रवाल, रतन अग्रवाल, आशीष भाटिया, संदीप कुमार, अरुण कुटारियार, सीताराम कौशिक, संजू कुमार, राहुल चौधरी, विकास सिंघानिया, नवीन गाड़ोदिया, नीरज खेतान, सुमित अग्रवाल सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *