• July 27, 2024

MP News: इंदौर नगर निगम का पेपरलेस बजट आज,कई मायनों में होगा खास

MP: देश में सबसे स्वच्छ शहर के नाम से जाने वाले इंदौर अपने नवाचारों में देश में अव्वल है | इंदौर के नाम आज एक और रिकॉर्ड दर्ज किया जायेगा | आपको बता दें कि इंदौर में एक अनूठी पहल की गई है |शहर के नगर निगम का बजट इस बार पेपरलेस होगा | अभी तक केंद्र और राज्य सरकार ने ही पेपरलेस बजट पेश किया है | अब इंदौर नगर निगम इसकी पहल करते हुए ई-बजट पेश करने जा रही है | इसमें शहर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव लैपटॉप के जरिये बजट पढ़ेंगे | साथ ही, पार्षद भी लैपटॉप पर बजट देख सकेंगे |

गौरतलब है कि इसके अलावा एलईडी स्क्रीन पर भी बजट देखने की व्यवस्था की गई है | गौरतलब है कि इंदौर नगर निगम में करीब 7500 करोड़ का बजट पेश होगा | इस बजट की सॉफ्ट कॉपी पार्षदों को पेन ड्राइव में दी जाएगी | नगर निगम के बजट में इंदौर को सोलर सिटी के साथ ही डिजिटल सिटी बनाने की तैयारी पर फोकस होगा | हालांकि, कहा जा रहा है कि मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा के चुनाव हैं इसलिए इस बार का निगम का बजट भी चुनावी रंग में रंगा दिखाई देगा |

UP Nikay Chunav: सीएम योगी का बरेली मंडल दौरा कल, बरेली और शाहजहांपुर में करेंगे जनसभाएं

बजट में कोई नया कर नहीं….

बजट में कोई नया कर नहीं लगाया जाएगा, संपत्ति कर, जल कर की दरों में कोई बदलाव नहीं होगा | हालांकि, कालोनाइजर लाइसेंस समेत कई शुल्कों को बढ़ाया जा सकता है | वहीं, बहुमंजिला इमारतों से बल्क में कचरा कलेक्शन को लेकर भी बदलाव हो सकता है | हर विधानसभा क्षेत्र में दो-तीन बड़े कामों को मंजूरी मिल सकती है |

 

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *