October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ट्रैक्टर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की मौत

चकेरी रेलवे स्टेशन मोड़ के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

चकेरी थाना प्रभारी ने बताया कि नरवल थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी सुनील कुमार 35 वर्ष गुरुवार को मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था। रास्ते में चकेरी रेलवे स्टेशन के पास एक ट्रैक्टर की चपेट में उसकी मोटरसाइकिल आ गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले विधिक कार्रवाई की। उधर खबर मिलते ही मृतक के परिजन भी पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.