ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लाहौल का सैनिक मध्य प्रदेश में लापता

जिला लाहौल स्पीति से मध्य प्रदेश के लिए निकला सेना का जवान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। लापता होने से पहले सेना के जवान ने पैसे भी मंगवाए लेकिन आखिर वह कहां लापता हो गया है। जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश में तैनात सैनिक लाहौल अपने घर से 10 जुलाई को अपनी बहन के पास कुल्लू पहुंचा जहां से वह 18 जुलाई को वापिस अपनी ड्यूटी के लिए मध्यप्रदेश के लिए निकल गया। उसके बाद उसका अपनी मां से 20 जुलाई को संपर्क हुआ और बताया कि उसके मोबाइल की बैटरी खत्म होने को है इसलिए वह अपने सेना के यूनिट पहुंच कर फोन करेगा।

31 जुलाई व एक अगस्त को सैनिक ने अपनी बहन के फोन पर मैसेज किया कि उसे पैसे की जरूरत है। पिता ने लाहौल से पंचायत के उपप्रधान जगदीश के माध्यम से पाा हजार रुपए भेजे लेकिन उसके बाद अभी तक कोई संपर्क नहीं हो पाया। क्या पैसे उसी ने मंगवाए या कोई ओर कारण है, ऐसे कई सवाल खड़े हो गए हैं।

सैनिक के पिता लाल चंद पुत्र देवी सिंह निवासी गांव नुजूम डाकघर त्रिलोकीनाथ जिला लाहौल स्पीति ने जब सैनिक पुत्र से संपर्क न हुआ तो थाना पहुंच कर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत करवाया।

पुलिस अधीक्षक लाहौल स्पीति मयंक चौधरी ने बताया कि लापता सैनिक शेर सिंह की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना में दर्ज की गई है। पुलिस सभी पहलुओं को सामने रखते हुए जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *