ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हनुमान मंदिर में गंदगी देखकर मंत्री सुरेश खन्ना ने उठाया झाड़ू-वाइपर

अलीगंज क्षेत्र में प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में शनिवार की सुबह दर्शन पूजन करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने गंदगी देखकर स्वयं झाड़ू व वाइपर उठा लिया। मंत्री को साफ सफाई करता देख विभागीय अधिकारी भी स्वच्छता में जुट गए।

वित्त व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना लखनऊ के प्रभारी मंत्री भी हैं। शनिवार को सुबह मंत्री शहर में सफाई व्यवस्था को देखने निकले। इस दौरान खन्ना अलीगंज हनुमान मंदिर पहुंच गए। भगवान के दर्शन पूजन कर उन्होंने वहां गंदगी देखी। इस पर उन्होंने खुद ही स्वच्छता कार्य शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि मंदिरों में स्वच्छता भी हमारी जिम्मेदारी है। मंदिर, स्कूल, पार्क के आसपास स्वच्छता व्यवस्था कमजोर नहीं दिखनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *