ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कांग्रेस और भाजपा सरकार से दलितों की सुरक्षा की उम्मीद नहीं: मायावती

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने राजस्थान में हुई दलित बच्ची के अपहरण के बाद हत्या को लेकर वहां की सरकार पर हमला बोला है। मायावती ने अपने ट्विवटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा कि राजस्थान में भी दलित उत्पीड़न, हत्या का मामला अति-दुःखद है। वहां की राज्य सरकार के लिए अति-शर्म की बात।

उन्होंने कहा कि करौली ज़िले में दलित बच्ची की घर से सोते हुए अपहरण व हत्या करके एसिड से जली उसकी लाश को कुएं में फेंकने की सुनियोजित जातिवादी घटना की जितनी भी निन्दा की जाए वह कम।

बसपा प्रमुख ने कहा कि वैसे तो कांग्रेस हो या बीजेपी जैसी अन्य पार्टियों की सरकारों से गरीबों, मजलूमों, दलितों, आदिवासियों व अति पिछड़े आदि उपेक्षितों के उत्पीड़न तथा उनकी सुरक्षा व सम्मान की उम्मीद कतई नहीं की जा सकती है। फिर भी सरकार से मांग है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *