ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मऊ: वोटिंग में गड़बड़ी के आरोप में पुलिस ने बसपा प्रत्याशी को किया गिरफ्तार

मऊ: जनपद के दोहरीघाट नगर पंचायत के पुराना चौक पर चुनाव प्रेक्षक के साथ भारी संख्या मे पहुंची पुलिस फोर्स ने बसपा प्रत्याशी त्रिलोकी सोनकर को चुनाव मे गड़बड़ी करने के आरोप में उठाया। इसके बाद थानाध्यक्ष अपनी गाड़ी मे बैठाकर त्रिलोकी सोनकर को थाने ले जा रहे थे जिसकी भनक लगते ही बसपा समर्थकों ने लाहौरी माता चौक के समीप थानाध्यक्ष की गाड़ी को घेर लिया।

महिलाओं ने पुलिस की गाड़ी से त्रिलोकी सोनकर को छुड़ा कर अपने साथ लेकर चली गईं। उधर इसकी सूचना पर पहुंची भारी संख्या में पुलिस ने किसी तरह से भीड़ पर काबू पाया तथा भीड़ को खदेड़ा। तब तक समर्थक त्रिलोकी सोनकर को लेकर चले गये थे ।

उपजिलाधिकारी अरूण कुमार ने बताया कि पुराना चौक पर बसपा प्रत्याशी मतदाताओ पर वोट के लिये भीड़ लगाकर दबाव बना रहे थे। इसलिये उनको हिरासत में लिया गया। इधर बसपा प्रत्याशी त्रिलोकी सोनकर का कहना है कि मै चुपचाप पुराना चौक पर एक मकान मे बैठा था पुलिस जबरदस्ती हमको पकड़कर अपने साथ ले गयी। जबकि बहुत ही शान्तिपूर्ण तरिके से मतदान हो रहा था, सभी प्रत्याशी एक दुसरे से मिलजुल बात भी कर रहे थे।

निकाय चुनाव: वोट डालने पहुंची महिला की मौत, अधिकारियों में मचा हड़कंप

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *