ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद महिलाओं ने मोदी का भव्य स्वागत किया

महिला आरक्षण बिल लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी मंजूरी मिल गई है। गुरुवार को राज्यसभा में बिल सर्वसम्मति से पास कर दिया गया है। इस विधेयक के कानून बनने के बाद लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटें आरक्षित की जाएंगी। बुधवार को लोकसभा में मौजूद 456 सांसदों में से दो ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के खिलाफ मतदान किया था। वहीं राज्य सभा में इसके विरोध में एक भी वोट नहीं पड़े हैं।

बिल पास होने के बाद शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। भाजपा कार्यालय में नारी शक्ति अभिवंदन कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने PM मोदी को फूलों की बड़ी माला पहनाई। जहाँ पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन और धन्यवाद दिया। भाजपा दफ्तर पहुंचते ही पीएम मोदी ने महिला कार्यकर्ताओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद मोदी ने कहा कि , मैं आज देश की हर माता-बहन और बेटी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *