ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी ने मनाई शादी की 15वीं वर्षगांठ

रांची, 4 जुलाई| भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और वर्ल्ड कप विनर टीम के कैप्टन रहे महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी ने गुरुवार को शादी की 15वीं वर्षगांठ मनाई। इस मौके पर साक्षी ने धोनी संग केक काटने का एक वीडियो भी जारी किया। इसमें दोनों एक-दूसरे को केक खिलाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में धोनी परिवार का फेमस एक डॉगी भी है।

सोशल मीडिया पर साक्षी ने इस वीडियो को शेयर करते कहा कि अब उन दोनों के जीवन का 15वां साल शुरू हो रहा है। इसके साथ साक्षी ने धोनी संग जुड़ी पुरानी यादों की तस्वीरें भी शेयर की हैं। दोनों की शादी की वर्षगांठ की खबर सामने आते ही उनके चहेते सोशल मीडिया के जरिए लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

साक्षी धोनी से सात साल छोटी हैं। बताया जाता है कि धोनी की साक्षी से पहली मुलाकात एक होटल में हुई थी, जहां वह इंटर्नशिप कर रही थी। इसके बाद दोनों की लंबे समय तक डेटिंग चली। वर्ष 2010 में देहरादून में दोनों शादी के बंधन में बंध गये। धोनी पर फिल्माई गयी एक फिल्म में इसे बखूबी दिखाया भी गया है। यह फिल्म सुपरहिट रही थी, जिसमें स्व. सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी का किरदार निभाया था। छह फरवरी, 2015 को साक्षी ने बेटी जीवा को जन्म दिया। फिलहाल दोनों की एक ही संतान है।

रिटायरमेंट के बाद से धोनी परिजनों के साथ राजधानी रांची में रहते हैं। धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। वे पेशेवर तौर पर केवल आईपीएल मैच खेलते हैं। आईपीएल-2024 में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेला था। धोनी का जन्मदिन भी सात जुलाई को है। इस बार वह 43 साल का हो जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *