ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

युवा कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष मो० आज़ाद साहिल की अध्यक्षता में सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में महात्मा गांधी की जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनायी गयी। जिसमे मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि परवेज रेजा, नगर अध्यक्ष सजल कुमार साह, सांसद के निजी सहायक एहसान हसन, महिला जिलाध्यक्ष शाहजहां बेगम, कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष अरुण कुमार साह, सांसद के भाई फ़ैयाज़ आलम सहित अन्य मौजूद रहे। सभी कांग्रेस कार्यकर्ता चूड़ीपट्टी गांधी घाट पहुच कर गांधी जी की प्रतिमा पर माला अर्पित किया।

इस दौरान युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो आज़ाद साहिल ने कहा कि सत्य, अहिंसा और सौहार्द का रास्ता, भारत को जोड़ने का रास्ता महात्मा गांधी ने ही दिखाया था। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, लाल बहादुर शास्त्री ने ”जय जवान, जय किसान” के नारे से उन्होंने देश के दो बड़े तपस्वी वर्गों को सशक्त करने का काम किया था। शास्त्री जी का दिखाया रास्ता हमें भारत के हर मेहनती नागरिक को उनका अधिकार दिलाने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि बापू को और लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर शत शत नमन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *